Ad Code

भाजपा युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष अविनाश पान्डेय का पार्टी कार्यालय में हुआ अभिनंदन, बधाइयों का लगा तांता


बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों में बक्सर जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया और इसका आधिकारिक लिस्ट जारी किया गया जिसमें पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 


छात्र राजनीति से सक्रिय रहनेवाले युवनेता अविनाश पान्डेय को बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा का बक्सर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसके बाद उनके चाहनेवालो के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर अन्य माध्यमों से बधाई देने की होड़ मच गई।

बता दें कि गुरुवार को अर्जुनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन ने मनोनय पत्र देकर अविनाश पान्डेय को भाजयुमो जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा।



जिसके बाद अविनाश ने भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन सहित पार्टी के अन्य नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पार्टी ने उनपर भरोसा किया है वे पार्टी के प्रति सदैव निष्ठावान रहकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को बुथस्तर पर मजबूत बनाने में भी वे अहम भूमिका निभाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस बार के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से एनडीए की मजबूत सरकार बिहार में बनेगी और विकसित बिहार के साथ नया भारत का परिकल्पना साकार होगा। वही भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अविनाश पान्डेय को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालो में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप राय एंव मनोज पांडेय, बिहार भाजपा कार्यालय प्रभारी ज्ञानप्रकाश ओझा,जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा,भाजयुमो बिहार उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,महामंत्री बक्सर भाजपा विनोद राय,पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,पूर्व उपाध्यक्ष रूपेश दुबे,सूर्यभान सिंह,मुन्ना यादव,सोनू राय,शैलेश कुशवाहा, सोनू कुशवाहा,राकेश महतो सहित कई लोग शामिल हैं।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu