Ad Code


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने वृद्ध व दिव्यांगजनो के बीच बांटे कंबल



(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):- बीते दिन नावानगर प्रखंड क्षेत्र के सोनवर्षा बाजार में भाजपा नेताओं के माध्यम से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह उपस्थित हुए। जहाँ को दुर्गेश सिंह द्वारा सोनवर्षा मंडल के सैकड़ों जरूरत मंदो के बीच कंबल वितरण किया गया।


इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संकल्प सेवा ही संगठन हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश सेवा ही धर्म है को चरितार्थ करते हुए आगे भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड को देखते हुए लगभग 100 जरूरतमंद वृद्ध एवं दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ प्रिय रंजन चौबे ने किया । इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्विमलेश सिंह, अक्षय ओझा, जिला मंत्री अभिनंदन मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविशंकर कुशवाहा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार,विनय श्रीवास्तव,मृत्युंजय ओझा,बिट्टू कुमार,चंदन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...







 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu