Ad Code


बिहार राज्य पूर्व पैरामिलिट्री फोर्स संघ के लोगों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से की मुलाकात,आपदा प्रबंधन में नियुक्ति सहित कई बिंदुओं पर की चर्चा- cm-bihar



(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):-  बिहार राज्य पूर्व पैरा मिलिट्री फोर्स संगठन के अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात किया। आपको बता दें कि Confederation Ex CAPF के केंद्रीय मुख्य संयोजक   किरण पाल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के उपमुख्यमंत्री से मिला। जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष शशिभूषण , जनरल सेक्रेटरी डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर उपेंद्र नाथ पान्डेय, सचिव राजेश प्रभाकर तथा कोषाध्यक्ष जयप्रकाश पाल शामिल रहे।

इस सम्बंध में अधिक जानकारी देते हुए संघ के कॉर्डिनेटर उपेंद्र नाथ पान्डेय ने बताया कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के समय बिहार सरकार के रामचंद्र पूर्वे भी मौजूद रहे। जिन्होंने पूर्व पैरामिलिट्री फोर्स संघ की सभी बातें सुनी और उसको सरकार के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। वही काफी देर तक डिप्टी सीएम तेजस्वी से हुए चर्चा में संबंधित सभी विषयों पर प्रकाश डालते हुए उप मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार के तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। वही किरण पाल सिंह (मुख्य संयोजक) व  बिहार राज्य टीम ने वार्ता के अंत में बिहार राज्य सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का शुक्रिया एवं आभार प्रकट किया।

उपेंद्र नाथ पान्डेय ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूर्व पैरामिलिट्री फोर्स से संबंधित दोनों मांगों पर स्वीकृत सहमति दी है। उन्होंने कहा कि पहला यह है कि बिहार राज्य में बहुत जल्द अर्ध सैनिक बल कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। एवं दूसरा है कि बिहार राज्य के पुलिस विभाग, SDRF बिहार, SAF  बिहार, आर्मांड पुलिस एवं अन्य विभाग में नियुक्ति कर सेवा का मौका दिया जाएगा। 

इस दौरान किरण पाल सिंह के द्वारा उप मुख्यमंत्री को बताया गया कि पैरामिलिट्री जवान पूर्ण रूप से आपदा प्रबंधक, लाइन ऑर्डर सिचुएशन के लिए पूर्ण प्रशिक्षण है। राज्य सरकार उनसे इस सेवाओं में पूर्ण लाभ ले सकती है।

................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 









 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu