Ad Code


जिलाधिकारी के जनता दरबार में भारी संख्या में पहुँचे फरियादी,डीएम ने सुनी सबकी बातें- dm-aman



                                                     
(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):- गुरुवार  को जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर के द्वारा प्रखंड मुख्यालय चौगाई में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में कुल 153 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से राजस्व विभाग से 40, पंचायती राज विभाग से 10, आपदा विभाग से 02, बाल विकास परियोजना कार्यालय से 03, आवास से 27, आपूर्ति विभाग से 23, सामाजिक सुरक्षा विभाग से 05, श्रम विभाग से 01, विद्युत विभाग से 05, स्वास्थ्य विभाग से 03, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल विभाग से 08, कृषि विभाग से 02, कल्याण विभाग से 01, शिक्षा विभाग से 06, पशुपालन विभाग से 07, मनरेगा विभाग से 01, थाना से 03 एवं अन्य संबंधित विभाग से 06 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 23 आवेदन का जनता दरबार में निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदन को जिला पदाधिकारी के द्वारा संबंधित विभाग को नियमानुकूल कारवाई करने का निर्देश दिया गया।


जिला पदाधिकारी ने चौगाई प्रखंड के मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि से उनकी जन समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना।

जनता दरबार में सभी विभागों के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे जिनमें रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी समस्याओं को संबंधित स्टॉल में संबंधित पदाधिकारी के समक्ष आवेदकों के द्वारा रखा गया।

आवेदनों के संबंध में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समयबद्ध नियमानुकूल कारवाई करते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।

चौगाई प्रखंड के अतिरिक्त अन्य प्रखंडों में भी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, डीआरडीए निदेशक, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव, वरीय उप समाहर्ता एवं अन्य विभागों से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu