Ad Code


केंद्रीय कारागार में जिलाधिकारी ने लगाए बंदी दरबार,कई मामलों का किया गया ऑन द स्पॉट समाधान- district



                             
(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):-  गुरुवार को जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में केंद्रीय कारागार में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही शासकीय परिदर्शक द्वारा कारा का निरीक्षण भी किया गया। इस बीच जिला पदाधिकारी के द्वारा मुक्त कारागार बक्सर का भी भ्रमण किया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा महिला मंडल कारा का भी भ्रमण किया गया। 


वही सबसे पहले जिला पदाधिकारी का गॉड ऑफ ऑनर एवं बुके देकर केंद्रीय कारा प्रशासन के द्वारा स्वागत किया गया। बंदी दरबार में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित थे। उनके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, असैन्य शलय चिकित्सा पदाधिकारी के प्रतिनिधि उपाधीक्षक सदर अस्पताल बक्सर एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल उपस्थित थे। बंधुओं द्वारा स्वागत गान गाकर एवं बुके देकर जिला पदाधिकारी का स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बंदियों के आवेदन को एक-एक कर पढ़ा गया एवं तत्क्षण उनके समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।

इस दौरान ज्यादातर समस्याएं कृषि, बटवारा एवं परिवारिक झगड़ों से संबंधित थे। जिन्हें बंदी दरबार में उपस्थित पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सजावार बंदियों का हेल्थ प्रोफाइल बनाने हेतु निर्देशित किया गया। बंदियों के आधार कार्ड बनवाने हेतु संबंधित एजेंसी को सप्ताहिक प्रतिनियुक्ति करा कर करने हेतु आश्वासन दिया गया। 

वही प्रत्येक मंगलवार को सदर अस्पताल बक्सर से एक पारा मेडिकल की प्रतिनियुक्ति हेनोटालाजीकन सैंपल संग्रहण हेतु अधीक्षक सदर अस्पताल बक्सर को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा कारा के साफ सफाई, भोजन वितरण एवं काला अनुशासन में अपनी संतुष्टि दिखाइ। केंद्रीय कारा बक्सर के परिक्षेत्र में ही महिला मंडल कारा के निर्माण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को भूमि का चयन करते हुए संयुक्त प्रतिवेदन देने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा मुक्त कारा बक्सर में उपलब्ध भूमि पर औषधीय पौधों को लगाने एवं नींबू के पेड़ लगाने का निर्देश दिया गया।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu