Ad Code


बिजली विभाग ने आम आदमी को 1 लाख का भेजा था बिल,अपील दायर होने पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने समस्या का किया समाधान

     

             
                                  
(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):-   शनिवार को अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार परिवादी प्रिन्स कुमार पाण्डेय, पिता-रवीन्द्र पाण्डेय, ग्राम-भकुरा, पोस्ट-आशा पडरी, जिला-बक्सर द्वारा बिजली बिल में अनियमितता की जाँच हेतु अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डुमराँव के विनिश्चय से विक्षुब्ध होकर दिनांक 06.06.2022 को अपील दायर किया गया। इस अपीलवाद का अनन्य संख्या 5301101290322060/1ए0 है। परिवाद के अवलोकन के पश्चात लोक प्राधिकार के रूप में सहायक विद्युत अभियंता विद्युत अवर प्रमंडल कोरान सराय डुमराँव को नोटिस निर्गत किया गया। लोक प्राधिकार द्वारा उक्त अपीलवाद में अपीलार्थी का निवारण करते हुए उनके विद्युत विपत्र में सुधार कर 115302=00 (एक लाख पन्द्रह हजार तीन सौ दो) रू0 की राशि घटाते हुए प्रतिवेदन समर्पित किया तथा अपीलार्थी को मात्र 6696=00 (छः हजार छः सौ छानवे) रूपये विद्युत विपत्र जमा करने हेतु कहा गया। इस प्रकार बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत अपीलार्थी के अपीलवाद का सफल निवारण कर दिया गया। जिस पर अपीलार्थी की माँ ने सुनवाई के क्रम में संतोष व्यक्त करते हुए इस अधिनियम एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu