Ad Code


उमस भरी गर्मी से जल्द निजात मिलने के आसार, मौसम विभाग ने 32 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट- bihar-state




(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):-  पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी का मार झेल रहे लोगों को उमस भरी गर्मी से जल्द छुटकारा मिलने के आसार जगे है। 

दरअसल,बिहार के बक्सर सहित 32 जिलों में 14 जून को मौसम विभाग ने गरज-तड़क के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे एक तरह से मानसून के आगमन के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

शुक्रवार को रोहतास सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रहा। औरंगाबाद 43.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। पटना का तापमान आंशिक रूप से ऊपर चढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा दक्षिण उत्तरप्रदेश से असम तक बिहार एवं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। जिसके प्रभाव से कहीं बारिश की गतिविधियां तो कहीं उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। सूबे के दक्षिण भाग में तापमान में गिरावट का असर 12 जून से ही दिखने लगेगा।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 






 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu