Ad Code

लक्ष्य डांस एकेडमी द्वारा आयोजित समर कैंप का हुआ शुरुआत, गर्मी की छुट्टियों में स्कूली बच्चों को डांसिंग,सिंगिंग एवं पेंटिंग की दी जाएगी ट्रेनिंग- school-children

 


(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):-  शहर में प्रत्येक वर्ष गर्मी छुट्टी को लेकर लक्ष्य डांस एकेडमी द्वारा आयोजित होने वाले समर कैंप का शुभारंभ इस बार भी बुधवार को किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि 1 महीने तक चलने वाले इस समर कैंप में विभिन्न स्कूलों से जुड़े बच्चे शामिल होते हैं, आज इसका उद्घाटन युवानेता रामजी सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। 


 एक महीने बाद 25 जून को समापन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा । उसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस एकेडमी के डायरेक्टर हीरो जैक्सन ने बताया कि हर साल प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अच्छा स्टेज देंगे जहां वह अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं ।

उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से भी आग्रह किया कि बच्चों के अंदर की जो कला है उसको आगे लाने के लिए सहयोगी बने।
यह संस्थान पुराना थाना रोड स्थित बन्धन बैंक के पास चलता है।



................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 







 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu