Ad Code


विकास योजनाओं की जांच के लिए गाँव गाँव पहुँच रहे जिला प्रशासन के लोग- development


   

                           

(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के द्वारा बुधवार को प्रातः 07:00 बजे से जिले के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं की जाँच की गई।

जाँच किए जाने वाली योजनाओं का नाम इस प्रकार से है :- हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नाली की योजनाएँ, उच्चतर माध्यमिक/माध्यमिक/प्राथमिक विद्यालय, सरकारी आवासीय विद्यालय/छात्रावास, आँगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा केन्द्र एवं विभिन्न स्तर से अस्पताल, लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकानें, धान/गेहूँ/दलहन/अधिप्राप्ति केन्द्र, ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, मनरेगा योजना, ग्रामीण आवास योजनाएँ, पंचायत सरकार भवन, समाज कल्याण की पेंशन योजनाएँ, भू-राजस्व एवं अन्य योजनाएँ।


जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के मटकीपुर पंचायत में आंगनबाड़ी, हर घर नल का जल योजना, छतुपुर पंचायत में हर घर नल का जल योजना एवं तालाब, पोखर के अतिक्रमण का निरीक्षण एवं गंगापुर पंचायत में पीडीएस दुकान और मनरेगा के तहत लगाए गए वृक्षारोपण एवं अन्य विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया।

अपर समाहर्ता बक्सर के द्वारा नावानगर प्रखंड के नावानगर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा डुमरांव प्रखंड के मुगांव पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया।  जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखण्ड के गायघाट पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। वरीय उपसामहर्ता बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखण्ड के कुकुढ़ा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा नावानगर प्रखंड के परमानपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डुमराव के द्वारा राजपुर प्रखंड के हेठुआ पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के उनवॉस पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया।  

अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव के द्वारा सिमरी प्रखण्ड के केशोपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। अपर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के महुआर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखण्ड के हरनाथपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखण्ड के बसाव कला पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। वरीय उपसमाहर्ता बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखण्ड के राजापुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा डुमराव प्रखंड के कसिया पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के पांडेपट्टी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा नावानगर प्रखंड के भदवर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। 

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखण्ड के करहंसी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा के द्वारा चौसा प्रखंड के डिहरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के बिझौरा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखंड के हरपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमराव के द्वारा डुमराव प्रखंड के कनझरुआ पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखंड के सिकरौल पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखंड के दुल्लहपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखण्ड के नदाव पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। 

अंचलाधिकारी चौसा के द्वारा चौसा प्रखंड के सिकरौल पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी इटाढ़ी के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के हरपुर जयपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखण्ड के नागपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के एकरासी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी डुमराव के द्वारा डुमराव प्रखंड के सोवा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखंड के बाबूगंज इंग्लिश पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया एवं अंचलाधिकारी चक्की-सह-सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखंड के डुमरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। इस प्रकार कुल 11 प्रखण्डों के 33 पंचायतों में अलग-अलग पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं की जाँच की गई है।




................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 







 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu