Ad Code


पीएचसी स्तर पर अब हर मंगलवार को मनेगा टीबी ट्यूजडे, लोगों को किया जायेगा जागरूक- district-special




• जिले में आगामी 24 मार्च तक टीबी उन्मूलन के लिए चलेगा विशेष अभियान, 
• टीबी हारेगा, देश जीतेगा कैंपेन के तहत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन

(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़/आरा):-  जिले को टीबी से मुक्त करने के लिए विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों का संचालन किया जाता रहा है। इस क्रम में आगामी एक माह तक टीबी के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाने वाला है। जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व टीबी दिवस तक जिलेंके लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जा सके। जिसके तहत 24 मार्च तक टीबी हारेगा, देश जीतेगा कैंपेन के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सेंट्रल टीबी डिविजन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. राजेंद्र पी. जोशी ने पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि सेंट्रल टीबी डिविजन टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत एक महीने का अभियान, पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास शुरू कर रहा है। यह अभियान निक्षय दिवस पर शुरू होने वाला है। जिसकी तैयारी व संचालन के लिए दिशा–निर्देश भी जारी किए गए हैं
 टीबी ट्यूजडे के तहत किया जायेगा जागरूक :
जारी पत्र के अनुसार अब जिले में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को पीएचसी स्तर पर #टीबी ट्यूजडे मनाया जायेगा। इसे सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर हैसटैग (#) के माध्यम से टीबी के प्रति आमजनों को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। जिले के एक-एक गांव में यह गतिविधि आयोजित की जायेगी। इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जायेगा। टीबी मुक्त भारत का संकल्प भी दिलाया जायेगा। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जायेगा। वहीं, स्कूलों में छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। जिसमें निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग, स्लोगन लेखन आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही, दीवार पेंटिंग के माध्यम से संदेश दिया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जायेगा।
महिलाओं की बढ़ाई जाएगी भागीदारी :
पत्र में बताया गया है की अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में टीबी पर विशेष फोकस किया जाए। टीबी हारेगा, देश जीतेगा कैंपेन में लोगों का उपयोग किया जायेगा। इसके साथ टीबी चैंपियन की कहानी और चित्र प्रदर्शित की जायेगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। साथ ही, यह भी कहा गया है कि कि इस आयोजन के दौरान टीबी चैंपियन/मंचों का पर्याप्त रूप से उपयोग किया जाए। इसके अलावा अभियान के तहत महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के लिए उनके साथ बैठक कर टीबी के प्रति जागरूक किया जायेगा। इसके साथ समुदाय स्तर पर धर्मगुरू के साथ मीटिंग की जायेगी। सामूहिक सहभागिता से टीबी उन्मूलन के सपने को साकार करने का प्रयास किया जायेगा। अभियान में जनप्रतिनिधि, धर्मगुरू, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि का सहयोगी लिया जायेगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 







 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu