Ad Code


अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना,प्रोत्साहन राशि पाना है तो 31 जनवरी तक जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में डाक्यूमेंट्स करें जमा- intermediate-students



                                                
(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- इण्टरमीडिएट प्रथम श्रेणी से उर्त्तीण अल्पसंख्यक छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए सुनहरा मौका मिला है। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनान्तर्गत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना से वर्ष 2021 में इण्टरमीडिएट प्रथम श्रेणी से उर्त्तीण वैसी छात्राएं जिन्होने अभी तक प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं किये है वे छात्राएं अपना बैंक खाता (अपडेट कराकर), आधार कार्ड, अंक प्रमाण पत्र, प्रवेश प्रमाण पत्र, मोबाईल नं0, आदि की प्रति के साथ अपना आवेदन संबंधित शिक्षण संस्थान से अग्रसारित कराकर दिनांक 31.01.2022 तक अचूक रूप से जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, बक्सर में जमा करें।

 वैसे विद्यालय/शिक्षण संस्थानों की विवरणी निम्न हैः-

 एम0भी0 कॉलेज, डी0के0 कॉलेज, पी0सी0 कॉलेज, एल0बी0टी0 कॉलेज, डी0एस0एस0भी0 कॉलेज, सिमरी, माता इन्द्रानी कॉलेज, चौसा, +2 एम0पी0 हाई स्कूल, बक्सर, एच0एन0एस0भी0 कॉलेज धनसोई, +2 महारानी उषा रानी विद्यालय, डुमरांव, +2 हाई स्कूल अरियांव, +2 हाई स्कूल सिकरौल जलीलपूर, +2 हाई स्कूल बंशवर, +2 हाई स्कूल तिवारीपुर, सीमा कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटाढ़ी रोड, +2 जयनाथ महर्षि उपमन्यु, +2 हाई स्कूल नावानगर का लम्बित है। संबंधित संस्थान अविलम्ब कार्यालय में आकर सूची प्राप्त कर अपने स्तर से छात्राओं को सूचित करे। वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही आवंटित राशि स्वतः प्रत्यार्पित हो जाती है।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu