Ad Code


आशा कार्यकर्ता परिवार नियोजन सामग्री की कर सकेंगी ऑनलाइन डिमांड- health service






(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- स्वास्थ्य सेवाओं को घर -घर पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम् मानी जाती है। लाभुकों को उनके घर परिवार नियोजन के अस्थायी साधन को ससमय पहुंचाने में आशा कार्यकर्ता धुरी का काम करती है। जन समुदाय को परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत मिलने वाली सेवाओं की जानकारी एवं गर्भ नियोजन के लाभ के बारे में भी आशा कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाती है। जिले में 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। उससे पहले 27 जून से 10 जुलाई तक दंपति  संपर्क पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 
आशा कार्यकर्ता परिवार नियोजन सामग्री को वितरित करने के लिए ऑनलाइन डिमांड कर सकेंगी :
डीपीएम संतोष कुमार ने बताया आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में परिवार नियोजन सामग्री को वितरित करने के लिए ऑनलाइन डिमांड कर सकती हैं। इसके लिए आशा कार्यकर्ता को एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर जाकर अपनी डिमांड बताना होगा। उन्हें वहां पर लिखना होगा कि क्षेत्र में इतने दिनों तक बांटने के लिए कितना कंडोम चाहिए और माला कितना चाहिए। यह डिमांड लिख देने के बाद प्राथमिक या फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर रूम से आशा कार्यकर्ताओं को आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद वह इसका वितरण कर सकेंगी।  
आशा को मिलेगा इनामः 
डीपीएम ने कहा दंपति संपर्क पखवाड़ा के तहत क्षेत्र में योग्य दंपतियों का सर्वे किया जाना है। साथ ही परिवार नियोजन के लिए उनका प्री रजिस्ट्रेशन करवाना है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को इनाम भी दिया जाएगा। योग्य दंपति  को ढूंढने पर 300 और परिवार नियोजन के लिए प्री रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 100 रुपये आशा कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। सर्वे के दौरान आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में परिवार नियोजन सामग्री, जैसे कि कंडोम, माला इत्यादि का वितरण भी करेंगी। जो लोग उनसे इसका डिमांड करेंगे, उन्हें आशा सामग्री देंगी। इसे लेकर ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। आशा कार्यकर्ताओं के लिए ऑनलाइन डिमांड पर आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
परिवार नियोजन के बारे में किया जाएगा जागरूकः 
परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा परिवार नियोजन के अन्य उपाय जैसे कि कंडोम का इस्तेमाल या फिर अन्य सुरक्षित तरीके के बारे में बताया जाएगा। लोगों के मन से डर को दूर किया जाएगा। इसे दूर करने का काम किया जाता है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के दौरान सबसे महत्वपूर्ण दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतराल रखने के लिए भी जागरूक किया जाता है। इससे बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता अधिक रहती है और वह भविष्य में होने वाली किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने में सक्षम होता है। साथ ही बुधवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में चलने वाले टीकाकरण के दौरान भी लोगों को इन चीजों की जानकारी दी जाएगी। एएनएम इस दौरान क्षेत्र के लोगों की काउंसिलिंग भी करेंगी। छोटा परिवार, सुखी परिवार के नुस्खे लोगों को बताएंगी।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu