बक्सर । चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही शादी-विवाह और लग्न की खरीदारी का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में शहर के मेन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप रंगोली शॉपिंग मॉल में संचालित Raymond के प्रतिष्ठित ब्रांड Park Avenue शोरूम ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। यहां ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी पर 50 फीसदी तक की आकर्षक छूट दी जा रही है।
इस विशेष ऑफर के तहत ग्राहक कोट-पैंट, शर्ट, फॉर्मल पैंट, डेनिम, टी-शर्ट, ब्लेजर समेत पुरुषों के विभिन्न परिधानों की खरीदारी पर अच्छी बचत कर सकते हैं। खासकर शादी-विवाह, लग्न और त्योहारों के अवसर पर स्टाइलिश एवं आकर्षक परिधान खरीदने वालों के लिए यह बेहतर मौका है।
शोरूम के प्रोपराइटर प्रकाश गुप्ता ने बताया कि Park Avenue के इस विशेष ऑफर में ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन गुणवत्ता और ब्रांडेड फैशन के साथ 50 फीसदी तक की छूट का लाभ मिल रहा है। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए शोरूम में फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के परिधानों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। त्योहार और शादी-विवाह के सीजन में इस ऑफर को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है।
ऑफर एवं अन्य जानकारी के लिए ग्राहक मोबाइल नंबर 6205204304 पर संपर्क कर सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

























0 Comments