बिहार सरकार ने 2018 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों को दी पदोन्नति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
बक्सर । बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2018 बैच के 10 अधिकारियों को अपर सचिव स्तर पर प्रोन्नति प्रदान की है। इस सूची में बक्सर की जिलाधिकारी साहिला का नाम भी शामिल है। यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगी।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 12 नवंबर को अधिसूचना जारी की गई है। विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में संबंधित अधिकारियों को अपर सचिव स्तर पर प्रोन्नति दिए जाने की जानकारी दी गई है।
बक्सर की जिलाधिकारी साहिला को प्रोन्नति मिलने से जिले के प्रशासनिक महकमे में भी चर्चा है। वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी साहिला वर्तमान में बक्सर जिले की कमान संभाल रही हैं। उनके नेतृत्व में जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
गौरतलब है कि अपर सचिव स्तर पर प्रोन्नति प्रशासनिक सेवा में अधिकारियों के करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। बिहार सरकार के इस निर्णय से 2018 बैच के अधिकारियों को उच्च प्रशासनिक जिम्मेदारियों की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। वहीं, बक्सर के लिए भी यह गौरव की बात है कि जिले की वर्तमान जिलाधिकारी साहिला का नाम प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची में शामिल है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

























0 Comments