Ad Code

छठ महापर्व पर डॉ. हिमांशु पांडेय ने बक्सर एवं डुमरांव वासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना


बक्सर । लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर डुमराँव के महाराजा पेट्रोल पंप के समीप स्थित शिवम डेंटल मल्टीस्पेशियलिटी क्लिनिक के संचालक एवं मुख व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु पांडेय ने बक्सर एवं डुमरांववासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छठी मईया से समस्त जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की कामना की।


डॉ. हिमांशु पांडेय ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमें स्वच्छता, संयम, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि सूर्य उपासना का यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और सकारात्मकता लेकर आए तथा प्रत्येक परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। उन्होंने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu