Ad Code

फाउंडेशन स्कूल में सत्र 2027-28 के नामांकन की शुरुआत, नन्हे बच्चों ने किया नए प्रोस्पेक्टस का विमोचन, बाल दिवस पर विशेष आयोजन, 18 वर्षों की शैक्षणिक उपलब्धियों को साझा करते हुए प्राचार्य ने गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा पर दिया जोर


बक्सर । बाल दिवस के अवसर पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में सत्र 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विद्यालय के नए प्रोस्पेक्टस का विमोचन प्ले ग्रुप के नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों कराया गया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी विंग की शिक्षिकाओं की विशेष सहभागिता रही।


नन्हे बच्चों के हाथों प्रोस्पेक्टस का विमोचन कराकर विद्यालय ने प्रारंभिक शिक्षा के महत्व और बचपन से ही मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज त्रिगुण ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी बुनियादी एवं प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। शुरुआती वर्षों में मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के ज्ञान, सोचने-समझने की क्षमता और व्यक्तित्व विकास की मजबूत नींव तैयार करती है।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन स्कूल की 18 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा में अभिभावकों का विश्वास और पूर्ववर्ती विद्यार्थियों की उपलब्धियां विद्यालय की सबसे बड़ी पूंजी हैं। विद्यालय के कई पूर्ववर्ती विद्यार्थी IIT, NEET, NDA, BPSC सहित सेना और पुलिस की विभिन्न परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


प्राचार्य ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से अभिभावकों द्वारा जताया गया विश्वास विद्यालय की जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। विद्यालय प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा और क्षमता को पहचानकर उसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सकारात्मक वातावरण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नए सत्र में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सत्र 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9241842711, 9241842712 एवं 9241842713 पर संपर्क कर सकते हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu