Ad Code

शिक्षकों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा मेरी पहली प्राथमिकता : बंशीधर ब्रजवासी



- दुबौली गांव में विधान पार्षद का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत, स्थानांतरण से लेकर वेतन विसंगति तक के मुद्दों पर हुई चर्चा

बक्सर । तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य बंशीधर ब्रजवासी शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने सिमरी प्रखंड के दुबौली गांव पहुंचे। इस दौरान शिक्षक नेता शालिग्राम दूबे के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में शिक्षक, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता जुटे।


इस अवसर पर विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण के मजबूत स्तंभ हैं। शिक्षकों का सम्मान सुनिश्चित करना और उनके हितों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को विधान परिषद में पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए सार्थक पहल की जाएगी।


वहीं, शिक्षक नेता शालिग्राम दूबे ने कहा कि बक्सर की धरती पर विधान पार्षद के आगमन और उनके आत्मीय व्यवहार से जिले का शिक्षक समाज अभिभूत है। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें शिक्षकों का स्थानांतरण, वेतन विसंगति, सेवा शर्तें, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव तथा शिक्षकों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

विधान पार्षद ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय, सुबोध राय, महेंद्र कुमार, राकेश मिश्र, अफगान खान, गंगा सागर कुमार, श्वेतांश कुमार, तबरेज आलम, उपेंद्र पाठक, पूर्णानन्द मिश्र, नवनीत सिन्हा, नीलकमल तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, गणेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu