Ad Code

ब्रह्मपुर आरडीओ का लंबित वेतन जारी, बीडीओ से जिला प्रशासन ने मांगा स्पष्टीकरण


बक्सर । ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय में बकाया वेतन की मांग को लेकर कटोरा लेकर धरने पर बैठीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) अल्पिका सिंह के मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। प्रशासन ने संबंधित आरडीओ का लंबित वेतन जारी कर दिया है। वहीं, वेतन किस आधार पर और किसके आदेश से रोका गया था, इसे लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोनू कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।



जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों पर आरडीओ के आठ माह से वेतन लंबित रहने को लेकर प्रसारित खबरों के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मी का वेतन नियमानुसार और सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना रोकना उचित नहीं है।



वहीं, बीडीओ ब्रह्मपुर के प्रतिवेदन के आलोक में संबंधित आरडीओ की अनधिकृत अनुपस्थिति की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद विभागीय नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने बीडीओ से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि किस आधार पर और किस प्राधिकार के तहत संबंधित पदाधिकारी का वेतन अनधिकृत रूप से बंद किया गया था।

प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सरकारी नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने तथा आम जनता एवं कर्मियों से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu