बक्सर । भाजपा नेता एवं वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय के आवास पर हुए भव्य स्वागत और अभिनंदन से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी काफी अभिभूत नजर आए। बक्सर प्रवास के दौरान मिले आत्मीय सम्मान के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा कर प्रदीप राय के प्रति आभार जताया।
अपने फेसबुक पेज पर संजय सरावगी ने लिखा, "बक्सर प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन श्री प्रदीप राय जी ने अपने आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनसे संगठनात्मक विषयों एवं विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।"
गौरतलब है कि मंगलवार को कैलाशपति मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दूधारचक पहुंचे थे। इसी क्रम में वे भाजपा नेता प्रदीप राय के आवास पर भी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं एवं गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। प्रदीप राय ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया था।
प्रदेश अध्यक्ष की इस सोशल मीडिया पोस्ट को प्रदीप राय के प्रति उनके सम्मान और आत्मीयता के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, पोस्ट के जरिए उन्होंने बक्सर प्रवास के दौरान मिले स्वागत और सम्मान के प्रति सार्वजनिक रूप से आभार भी व्यक्त किया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments