Ad Code

श्री हनुमंत यज्ञ में शामिल हुए सांसद सुधाकर सिंह, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना


बक्सर । बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवपुर दियर (चक्की) स्थित श्री महर्षि श्याम सुंदर दास मठिया में आयोजित पावन श्री हनुमंत यज्ञ में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान हनुमान के समक्ष माथा टेककर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।



यज्ञ में शामिल होकर सांसद ने धार्मिक अनुष्ठान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।


सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान हनुमान सभी को शक्ति, साहस और सेवा भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भगवान से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu