Ad Code

चौगाईं में 50वीं वर्षगांठ पर कल सजेगा भोजपुरी व्यास संगीत सम्मेलन का मंच, जुटेंगे नामचीन कलाकार और जनप्रतिनिधि


बक्सर । हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर चौगाईं में शनिवार को भोजपुरी व्यास संगीत सम्मेलन की 50वीं वर्षगांठ पर विराट संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम चौगाईं फुटबॉल मैदान (अस्पताल के पास) में शाम सात बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर संगीत प्रेमियों और स्थानीय लोगों में उत्साह है।

कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह करेंगे। वहीं, दिनारा विधायक सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा बक्सर के पूर्व सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की भी उपस्थिति रहेगी।




आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय,समाजसेवी कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह, होटल रॉयल प्लाजा के मालिक कृष्णा सिंह,संत जॉन सेकेंडरी स्कूल डुमरांव के निदेशक डॉ. रमेश सिंह, राजपुर मुखिया अनिल सिंह, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य कतवारू सिंह, लोजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद सोनू सिंह, पूर्व प्रमुख सह राजद नेता सत्येंद्र सिंह यादव, डॉ. आशुतोष सिंह, एकरासी मुखिया कमल प्रताप सिंह, इंदल सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।



सम्मेलन में भोजपुरी व्यास संगीत की पारंपरिक गायन शैली का विशेष आकर्षण रहेगा। इस दौरान सुदर्शन यादव (अरवल) और रामाशंकर सिंह (भोजपुर) के बीच संगीत मुकाबला आयोजित होगा। वहीं, बुचुल, टेंगारी और मुन्नी मास्टर कर्नेट वादन से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष बंटी कुमार सिंह ने बताया कि भोजपुरी व्यास संगीत सम्मेलन की 50वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यह आयोजन भोजपुरी लोकसंस्कृति, पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu