Ad Code

भगवान वामन के मंदिर में दीपोत्सव, वामन ग्लोबल फाउंडेशन के सदस्यों ने दीप जलाकर की आरती, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद


बक्सर । हर गुरुवार भगवान वामन के नाम आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत वामन ग्लोबल फाउंडेशन के सदस्यों ने भगवान वामन के मंदिर में दीपावली उत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को दीपों से रोशन किया गया। सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।



कार्यक्रम में वामन ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय एवं प्रेम कुमार उर्फ भाई जी मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने भगवान वामन के समक्ष दीप जलाकर सुख, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।


इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। दीपों की रोशनी और आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभागिता निभाई। फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रसाद वितरण कर लोगों के बीच पर्व की खुशियां साझा कीं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu