बक्सर । पटना से प्रयागराज जाने के क्रम में मोकामा के विधायक अनंत सिंह शुक्रवार को बक्सर पहुंचे। इस दौरान कृतपुरा स्थित दानी कुटिया के समीप शंकर फ्यूल सेंटर पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बक्सर के भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू राय के नेतृत्व में समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ विधायक अनंत सिंह का स्वागत किया।
इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक अनंत सिंह के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कुछ देर रुकने के बाद अनंत सिंह अपने गंतव्य प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

























0 Comments