बक्सर । औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-922 के समीप पड़री में धनतेरस के शुभ अवसर पर दुर्गा इम्पीरियल लॉन एवं मैरेज हॉल गेस्ट हाउस का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने दीप प्रज्वलित करने के साथ फीता काटकर किया। इस खास मौके पर बक्सर सहित पूरे शाहाबाद क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत लॉन के प्रोपराइटर चंदन सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए किया। उद्घाटन समारोह के उपरांत आयोजित मैत्री भोज में भी बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रोपराइटर चंदन सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए दुर्गा इम्पीरियल लॉन एवं मैरेज हॉल की शुरुआत की गई है। उनका उद्देश्य बजट के अनुकूल बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि हर परिवार अपनी क्षमता के अनुसार यहां शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित कर सके।
उन्होंने बताया कि परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एसी कमरे, तीन बड़े फुल एसी मीटिंग हॉल और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एनएच-922 के किनारे स्थित होने के कारण यहां पहुंचना भी बेहद आसान है। बड़े बारात और अधिक संख्या में आने वाले मेहमानों के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध है।
चंदन सिंह ने बताया कि दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए विशेष फेस्टिव ऑफर की शुरुआत की गई है। इसके तहत शादी-विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए अभी बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा। इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 8210969897 पर संपर्क कर सकते हैं।
वहीं, मुख्य अतिथि सांसद सुधाकर सिंह ने दुर्गा इम्पीरियल लॉन एवं मैरेज हॉल के शुभारंभ पर चंदन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस नई पहल की सराहना करते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

























0 Comments