बक्सर । छठ महापर्व के पावन अवसर पर शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के निदेशक एवं प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएन सिंह ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोक आस्था के इस महापर्व पर सभी व्रतियों और उनके परिवारों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
डॉ. डीएन सिंह ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान परिवारों में उत्साह और खुशियों का माहौल रहता है। ऐसे में नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को ठंड और संक्रमण से बचाने तथा उनकी सेहत का विशेष ख्याल रखने की अपील की।
उन्होंने बताया कि शहर के चरित्रवन स्थित जेल मोड़ पर संचालित शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल नवजात शिशुओं एवं बच्चों के बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 24×7 उपलब्ध है, ताकि जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

























0 Comments