बक्सर । बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह को संसद की वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी के बाद जिले में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सांसद को बधाई देने वालों की होड़ मच गई है।
वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति देश की व्यापार व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करती है। समिति में व्यापार नीति, आयात-निर्यात, विदेश व्यापार, व्यापार समझौते, उद्योग, निवेश, ऑनलाइन कारोबार, माल ढुलाई व्यवस्था और घरेलू व्यापार जैसे विषयों पर चर्चा होती है।
सांसद सुधाकर सिंह के समिति का सदस्य बनाए जाने को बक्सर और बिहार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि इस जिम्मेदारी के माध्यम से वे बिहार के किसानों, छोटे व्यापारियों, उद्यमियों, युवाओं और उद्योगों से जुड़े मुद्दों को संसद के स्तर पर मजबूती से उठा सकेंगे।
नई जिम्मेदारी की खबर मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं और सांसद के समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि समिति के माध्यम से बक्सर और बिहार से जुड़े व्यापार, कृषि, रोजगार तथा उद्योग के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।
सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। बक्सर और बिहार के किसानों, व्यापारियों, युवाओं तथा उद्यमियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को संसद के उचित मंच पर रखने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments