Ad Code

500 दीपों से जगमगाया कवलदह पोखर, गांधी जयंती पर बक्सर में मनाया गया दीपोत्सव


बक्सर । महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी विचार मंच बक्सर एवं लायंस क्लब ऑफ बक्सर गैगेज के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की देर रात स्थानीय कवलदह पोखर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 500 दीप जलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को दीपावली के रूप में मनाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।



कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब ऑफ बक्सर गैगेज के अध्यक्ष लायन निगम पांडेय ने की, जबकि संचालन गांधी विचार मंच के अध्यक्ष सुरेश संगम ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के मार्ग को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश संगम ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए गांधी विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय जंग बहादुर राजपुरिया ने अथक प्रयास किए थे। जिला प्रशासन से प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थान प्राप्त होने के बाद स्वर्गीय जंग बहादुर राजपुरिया के व्यक्तिगत अनुदान से प्रतिमा की स्थापना कराई गई थी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा की स्थापना को उस समय समाज के लोगों ने काफी सराहा था और आज यह बक्सर के इतिहास का हिस्सा बन चुकी है।




कार्यक्रम में गांधी विचार मंच एवं लायंस क्लब के सदस्यों के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें अतुल मेहरोत्रा, सुधीर सराफ, मोहम्मद जमील, ऋषि निर्मल, रेडक्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, बिहार सेंट्रल स्कूल के निदेशक सरोज सिंह, योगेश जायसवाल, रक्तदान अभियान से जुड़े प्रियेश, सुमित मानसिंह, नायक जी, पंकज मानसिंह, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज किशोर सिंह, लक्ष्मण जायसवाल, बिरला सन लाइफ के शाखा प्रबंधक आशुतोष सिंह, महेश प्रसाद जायसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

दीपों से सजे कवलदह पोखर परिसर में गांधी जयंती का यह आयोजन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजकों ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu