Ad Code

युवा खरवार महासभा ने किया संगठन विस्तार, विनोद खरवार बने चौसा प्रखंड अध्यक्ष


बक्सर । युवा खरवार महासभा, बक्सर बिहार की ओर से शनिवार को संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और समाज के युवाओं को एकजुट करने को लेकर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


युवा खरवार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार एवं बक्सर जिलाध्यक्ष परमानंद खरवार के नेतृत्व में विनोद खरवार को चौसा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार भी मौजूद रहे। उन्होंने संगठन के विस्तार और समाज की एकजुटता को लेकर उपस्थित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।




कार्यक्रम में युवा खरवार महासभा के उपाध्यक्ष नंदू खरवार, डुमरांव प्रखंड अध्यक्ष सुनील खरवार, बक्सर प्रखंड अध्यक्ष मनीष खरवार, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष नारायण खरवार, जिला महासचिव शैलेश खरवार, जिला मीडिया प्रभारी तरुण खरवार, सिमरी प्रखंड मीडिया प्रभारी राजू खरवार तथा राजपुर पंचायत अध्यक्ष चुन्नू खरवार और छोटू खरवार सहित संगठन के वरीय सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा सिमरी प्रखंड महासचिव अरविंद खरवार, पिंटू खरवार, सहयोगी चंदन खरवार, सोनू खरवार समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। नवनियुक्त चौसा प्रखंड अध्यक्ष विनोद खरवार को संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं और संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu