Ad Code

जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे बक्सर के तीन खिलाड़ी


बक्सर । पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 1 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाली 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप (बालक वर्ग) में बक्सर जिले के तीन खिलाड़ी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में दीपक, संदीप और रविरंजन शामिल हैं।



वहीं, बिहार टीम के कोच की जिम्मेदारी बक्सर जिला कबड्डी संघ के रमेश कुमार यादव को सौंपी गई है। वे वर्तमान में सचिवालय में खेल कोटे से कार्यरत हैं। जिले के तीन खिलाड़ियों का बिहार टीम में चयन होने और संघ के सदस्य को कोच की जिम्मेदारी मिलने से खेल जगत में उत्साह है।



इस उपलब्धि पर बक्सर जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन शशि कुमार राय, अध्यक्ष शालिनी देवी, पवन कुमार सिंह, हरिशंकर सहित संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और बिहार का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu