Ad Code

NH-922 पर टोल प्लाजा के समीप ट्रेलर ने टाटा हैरियर में मारी टक्कर, चार लोग बाल-बाल बचे; सड़क सुरक्षा टीम ने संभाला मोर्चा



बक्सर । NH-922 पर टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से पटना में पूर्व सांसद आर.के. सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने जा रहे टाटा हैरियर सवार चार लोग दुर्घटना की चपेट में आ गए। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित ट्रेलर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान एक घायल व्यक्ति को मौके पर ही प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया।

वाहन चालक की पहचान 42 वर्षीय सोनेलाल साह, पिता दिलबहार साह के रूप में हुई है। वहीं, वाहन मालिक की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी 40 वर्षीय जय सिंह, पिता बलदेव सिंह के रूप में बताई गई है।


कृष्णा शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में घायलों की मदद के लिए तत्काल आगे आना चाहिए, क्योंकि समय पर मिलने वाली सहायता किसी की जान बचा सकती है।

गौरतलब है कि 'रक्षक- द रोड सेफ्टी मिशन' की टीम सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की सहायता और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu