बक्सर । लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में सोमवार को ब्रह्मपुर प्रखंड के योगिया गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। करीब 30 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डुमरांव एसडीएम राजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि योगिया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी अमित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पटना और रघुनाथपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रघुनाथपुर की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर एसडीएम राजीव कुमार ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
वहीं, विशिष्ट अतिथि अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि योगिया गांव में लगभग तीन दशक से इस आयोजन की परंपरा कायम है। पूजा समिति का मानना है कि समिति से जुड़े युवाओं के लिए यह आयोजन शुभ साबित होता रहा है। समिति के अनुसार, अब तक इससे जुड़े करीब 90 प्रतिशत युवा सरकारी एवं अन्य सेवाओं में कार्यरत हैं। आयोजन में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की अच्छी भागीदारी रही।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

























0 Comments