बक्सर । लौहपुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को बक्सर में युवा जदयू के प्रदेश सचिव मार्कंडेय पटेल के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जदयू नेताओं एवं युवा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में जदयू के बक्सर नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, जदयू नेता रोहित ओझा, राजेश बारी-बारी, दीपक पटेल, प्रोफेसर चंदन खरवार, लाल बाबू माली, युवा नेता नीतीश पटेल, विक्की पटेल एवं ज्योत प्रकाश सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उनके आदर्श और विचार सदैव देशवासियों को एकता एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments