Ad Code

बक्सर-डुमरांव के बीच पैसेंजर ट्रेन में शराब तस्करी करते दो गिरफ्तार, 20.25 लीटर विदेशी शराब बरामद



बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत ट्रेन में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 8 PM व्हिस्की की 27 बोतलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल मात्रा 20.25 लीटर और अनुमानित कीमत 12,690 रुपये बताई गई है।


इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुन्दन सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर 2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट बक्सर और जीआरपी बक्सर की संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 63230 डाउन में जांच अभियान चलाया। बक्सर और डुमरांव रेलवे स्टेशन के बीच करीब 7:42 बजे की गई जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर पैसेंजर ट्रेन की सीट में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयप्रकाश राय (35 वर्ष), पिता स्व. खिझा राय, निवासी नया टोला, देदौर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना तथा सोनू राय (25 वर्ष), पिता कृष्णा राय, निवासी देदौर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना के रूप में हुई है।



आरपीएफ ने दोनों आरोपितों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया है।

छापेमारी दल में आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुन्दन कुमार, उप निरीक्षक बी.एस. ओझा, सहायक उप निरीक्षक उमेश राय, सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश राम और कांस्टेबल एस.एन.एस. यादव शामिल थे।

आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि रेल परिसरों और ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu