बक्सर । सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पॉक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सह जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा ने सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा है। मामला सड़क दुर्घटना में घायल व्यवहार न्यायालय की महिला कर्मी आरती कुमारी को समय पर उपचार नहीं मिलने से जुड़ा है।
न्यायालय से जारी नोटिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान आरती कुमारी घायल हो गई थीं। पैर में गंभीर चोट और सूजन के बाद उन्हें न्यायालयकर्मी सुनील कुमार एवं संतोष कुमार सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सुबह करीब 10:30 बजे आपातकालीन वार्ड में जांच और एक्स-रे के बाद उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष संख्या-13 में भेजा गया, लेकिन वहां ताला बंद मिला। चिकित्सक के उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई।
इसके बाद सिविल सर्जन समेत अन्य अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन दोपहर 12 बजे तक इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी। अंततः घायल महिला को अस्पताल परिसर स्थित महामाया निजी क्लिनिक में भर्ती कराना पड़ा, जहां प्लास्टर और उपचार पर 9,894 रुपये खर्च हुए।
न्यायिक अधिकारी ने चिकित्सक की अनुपलब्धता पर जवाब मांगा है। नोटिस की प्रतिलिपि डीएलएसए सचिव को भी भेजी गई है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments