Ad Code

हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ पीड़ितों की होगी मदद: डॉ. दिलशाद आलम



मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के बिहार प्रदेश महासचिव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जानी लोगों की समस्याएं

बक्सर । मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के बिहार प्रदेश महासचिव डॉ. दिलशाद आलम ने बक्सर के नदी किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रम बनारपुर सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।





दौरे के दौरान डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाढ़ पीड़ितों और जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वास्तविक स्थिति और लोगों की जरूरतों का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद संगठन के अन्य सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं सहायता कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।



उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी की सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी है। संगठन का प्रयास रहेगा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।

डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि बाढ़ के कारण नदी किनारे रहने वाले परिवारों को हर वर्ष कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रशासनिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और सक्षम लोगों को भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर शम्साद अली, राहुल जायसवाल, मनीष उपाध्याय, कागर सिंह, मालेनी सहित संगठन के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu