Ad Code

देवरिया गांव में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी


बक्सर/राजपुर । राजपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर नकदी, जेवरात समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।






गांव के पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने गांव निवासी बिहारी कुशवाहा और प्रेम शंकर बाजपेई के घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों परिवारों के सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर में प्रवेश किया और नकदी, आभूषण समेत अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।





सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घरों में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई। एक ही रात गांव के दो घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है।

घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने राजपुर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu