Ad Code

विश्वकर्मा पूजा पर बिहार सेंट्रल स्कूल में हुआ विशेष आयोजन, सचिव सरोज सिंह ने की विधिवत पूजा


बक्सर । विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को शहर के बाइपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न हुई। इस दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सभी वाहनों की भी पूजा की गई और विद्यालय की सुख-समृद्धि एवं प्रगति की मंगलकामना की गई।



पूजा में यजमान के रूप में बिहार सेंट्रल स्कूल के सचिव एवं शिक्षाविद सरोज सिंह शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर विद्यालय परिवार की खुशहाली और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के टॉपर छात्र भी मौजूद रहे। पूजा के उपरांत सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।





विश्वकर्मा पूजा के साथ ही विद्यालय परिसर में सचिव सरोज सिंह का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल बना रहा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu