Ad Code

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में BCA-BBA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम


बक्सर । महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में बीसीए एवं बीबीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, पाठ्यक्रम, रोजगार के अवसरों और भविष्य की करियर संभावनाओं से परिचित कराना रहा।




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं बीसीए-बीबीए के निदेशक प्रो. कृष्ण कांत सिंह ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति गंभीर और अनुशासित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को तय करना होगा कि वे केवल Technician बनना चाहते हैं या व्यापक दृष्टि और नेतृत्व क्षमता के साथ Technocrat के रूप में स्वयं को विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने और ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करने पर जोर दिया।

बीसीए समन्वयक डॉ. सैकत देबनाथ एवं बीबीए समन्वयक डॉ. पंकज चौधरी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि बीसीए और बीबीए जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार के साथ-साथ उद्यमिता और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए तैयार करते हैं।

बीसीए विभाग के शिक्षक अरुण कुमार ओझा, मधुसूदन कुमार एवं यथार्थ राज ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम और विषयों की जानकारी दी। वहीं बीबीए विभाग के शिक्षक अरविंद कुमार मिश्रा एवं श्रीमती सरोज कुमार सर्राफ ने प्रबंधन शिक्षा, पाठ्यक्रम की संरचना और इसके व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला।





कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली। एक अभिभावक, जो स्वयं महाविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं, ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और अनुशासन में अभिभावकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा और भविष्य निर्माण केवल महाविद्यालय की नहीं, बल्कि अभिभावकों की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के अध्ययन, अनुशासन और शैक्षणिक प्रगति पर लगातार ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में डॉ. शिवम भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों को करियर निर्माण, नियमित अध्ययन एवं अनुशासन के प्रति जागरूक किया गया। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम को उपयोगी और मार्गदर्शक बताया।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu