Ad Code

एमवी कॉलेज में NCC कैडेट्स चयन के लिए शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा, 124 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा



- 53 कैडेट्स का होगा चयन, देशसेवा और अनुशासन के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

बक्सर । जिले के एमवी कॉलेज में सोमवार को 30 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हेमंत बेलवाल के निर्देशानुसार सत्र 2026 के लिए एनसीसी कैडेट्स के चयन को लेकर शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में कॉलेज के कुल 124 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें से कुल 53 कैडेट्स का चयन किया जाना है।





परीक्षा के दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कृष्णा कांत सिंह ने भर्ती प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी के माध्यम से देश सेवा और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए अनुशासन एवं राष्ट्रभावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।



वहीं, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हेमंत बेलवाल ने अभ्यर्थियों को एनसीसी की तीन वर्षीय प्रशिक्षण प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और इससे मिलने वाले विभिन्न लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के अवसरों के बारे में भी बताया।

पूरी चयन प्रक्रिया का संयोजन लेफ्टिनेंट डॉ. योगर्षि राजपूत ने 30 बिहार बटालियन के एसएम बिपिन कुमार, सूबेदार अरविंद कुमार, हवलदार के.के. मिश्रा, ट्रेनिंग एनसीओ रवि शंकर एवं जीसीआई अंजलि के सहयोग से सफलतापूर्वक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सीनियर एनसीसी कैडेट्स भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया में अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu