बक्सर । भगवान वामन की अवतार स्थली बक्सर में वामन द्वादशी के पावन अवसर पर 23 सितंबर को भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा रामरेखा स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भगवान वामन मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।
रथयात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए भगवान वामन चेतना मंच के सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। मंच के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी और शाहाबाद प्रक्षेत्र के अध्यक्ष रिंकु पांडेय के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सांसद सुधाकर सिंह, बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र और पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रण पत्र दिया गया।
मंच के सदस्यों ने नगर के विभिन्न मोहल्लों के साथ ही आसपास के गांवों में भी घर-घर जाकर लोगों को रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सनातन समाज, महिलाओं, युवाओं, व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों समेत सभी वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है।
रथयात्रा को लेकर नगर और जिलेवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। जनसंपर्क अभियान में जिलाध्यक्ष अभिषेक ओझा, दयानंद उपाध्याय, प्रमोद चौबे, सरोज तिवारी, प्रकाश पांडेय, अवधेश चौबे, अखिलेश पांडेय, कमलाकर ओझा, राघव पांडेय, आशुतोष मिश्र, आशुतोष चतुर्वेदी समेत मंच के अन्य सदस्य शामिल रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments