बक्सर । जिले के डुमरी गांव निवासी कलाकार एवं सोशल मीडिया से जुड़े नवीन नितेश पांडेय को पटना में आयोजित VIRAL CELEBRITY AWARD 2026 से सम्मानित किया गया। पटना के रामनगरी, आशियाना स्थित बीएन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शो के डायरेक्टर केशरी टाइगर और राजू सर ने उन्हें सम्मानित किया।
टाइगर इवेंट के बैनर तले आयोजित इस समारोह में विभिन्न राज्यों से चुनिंदा कलाकारों एवं सोशल मीडिया से जुड़े प्रतिभाओं को आमंत्रित किया गया था। इसी क्रम में बक्सर के नवीन नितेश पांडेय को भी उनके कला एवं सोशल मीडिया क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान मिला।
नवीन नितेश पांडेय सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहते हैं। वह कई हिंदी फिल्मों, सीरियल और एलबम में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2026 की करेंट अफेयर्स पुस्तक में भी उनका नाम दर्ज होने की बात कही गई है।
12 वर्ष की उम्र से कला के क्षेत्र में सक्रिय
नवीन नितेश पांडेय को बचपन से ही संगीत में विशेष रुचि रही है। उन्होंने महज 12 वर्ष की उम्र से गीत, गजल और नाटक की प्रस्तुतियां छोटे-छोटे मंचों से शुरू की थीं। उनका कहना है कि “संगीत हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।”
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2025 तक वह 100 से अधिक महोत्सवों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। संगीत और कला से जुड़ने के बाद उन्होंने अपने साथ करीब 500 लोगों को हिंदी, भोजपुरी टीवी एवं रियलिटी चैनलों में भाग लेने के लिए जागरूक और प्रेरित किया।
नवीन नितेश के अनुसार, वह दूरदर्शन, न्यूज18, संसद टीवी, टीवी और जी टीवी सहित भोजपुरी सिनेमा से जुड़े विभिन्न मंचों पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। VIRAL CELEBRITY AWARD 2026 मिलने पर उनके गांव और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments