Ad Code

बक्सर में TTE दिलीप की तत्परता से महिला यात्री का लाखों के आभूषण समेत छूटा पर्स सुरक्षित मिला


बक्सर । सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस से बक्सर पहुंची महिला यात्री का पर्स ट्रेन में छूट गया। पर्स में सोने के आभूषण, 5500 रुपये नकद और नया स्मार्टफोन समेत कीमती सामान था। ट्रेन के बक्सर से रवाना होने के बाद महिला को इसकी जानकारी हुई। वह परेशान होकर प्लेटफॉर्म स्थित टीटीई कार्यालय पहुंची, जहां टीटीई दिलीप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उनका सामान सुरक्षित वापस दिलाया।






जानकारी के अनुसार, माया दुबे गाड़ी संख्या 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस से बक्सर पहुंची थीं। स्टेशन पर उतरने के बाद उनका पर्स ट्रेन में ही छूट गया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, कान का झुमका, अंगूठी, नथिया, 5500 रुपये नकद और नया स्मार्टफोन सहित अन्य सामान था। ट्रेन के रवाना हो जाने के बाद महिला को पर्स छूटने का पता चला।





इसके बाद वह रोते हुए टीटीई कार्यालय पहुंचीं और टीटीई दिलीप सिंह से मदद की गुहार लगाई। दिलीप सिंह ने तत्काल संबंधित कोच के टीटीई से संपर्क कर पर्स के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पर्स को सुरक्षित बरामद कर महिला यात्री को वापस दिलाया गया। सामान मिलने के बाद महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने टीटीई दिलीप सिंह का आभार जताया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन से उतरते समय अपने सामान की अच्छी तरह जांच कर लें और कीमती सामान को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu