Ad Code

स्वतंत्रता दिवस से पहले बक्सर स्टेशन पर RPF का सघन जांच अभियान, चप्पे-चप्पे पर रही नजर


बक्सर । स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बक्सर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सघन जांच अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बिजेंद्र मुवाल सहित आरपीएफ के दर्जनों पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवानों ने स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की छानबीन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।




अभियान के दौरान स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वार, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, यात्री परिसर समेत विभिन्न स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। आरपीएफ जवानों ने यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई, वहीं लावारिस एवं संदिग्ध वस्तुओं की भी जांच की गई।

आरपीएफ की टीम ने यात्रियों को भी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल सुरक्षा बल को दें। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की ओर से समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते रहे हैं।






प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक बक्सर रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में लगातार सघन जांच और निगरानी अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि देर रात तक चले अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में व्यापक स्तर पर जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu