बक्सर । इटाढ़ी रेलवे गुमटी खुलने के संकेत मिलने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। गुमटी को खोलने की दिशा में कवायद शुरू होने की खबर के साथ ही पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों के बीच इस मुद्दे का श्रेय लेने की होड़ भी तेज हो गई है।
इस बीच जदयू के जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी बंद होने से स्थानीय लोगों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आम लोगों की इस समस्या को लेकर दलित-अतिपिछड़ा समाज संघर्ष मोर्चा के संयोजक सरोज राजभर के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर गुमटी खोलने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग और आंदोलन को एनडीए के जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता से लिया। राजपुर के विधायक संतोष कुमार निराला, बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा, डुमरांव विधायक राहुल सिंह सहित अन्य एनडीए नेताओं ने इस महत्वपूर्ण जनसमस्या को उचित मंचों पर उठाया, जिसके बाद गुमटी को खोलने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई और कवायद शुरू हुई है।
जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी खुलने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। उन्होंने विपक्षी दलों से अपील करते हुए कहा कि जनहित के इस मुद्दे पर श्रेय लेने की राजनीति करने के बजाय सभी को मिलकर समाधान का स्वागत करना चाहिए।
राजकुमार शर्मा ने कहा कि स्थानीय लोगों के संघर्ष और एनडीए जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमटी खुलने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है। ऐसे में विपक्ष को इस मुद्दे पर अनावश्यक राजनीति करने से बचना चाहिए।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments