Ad Code

4 सितंबर को इंडिया मेडिकल हॉल में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच महाशिविर, वरिष्ठ चिकित्सक देंगे परामर्श


बक्सर । नगर के जेल पईन आईटीआई रोड स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल के समीप इंडिया मेडिकल हॉल में आगामी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच महाशिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा के साथ वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।




इस संबंध में प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. एस.टी. आलम एवं इंडिया मेडिकल हॉल के प्रबंधक डॉ. कैफ अंसारी ने बताया कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बक्सर के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में आम लोगों को निशुल्क परामर्श के साथ किफायती दरों पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर फास्टिंग (BSF), HbA1c, CBC, विटामिन डी, विटामिन बी-12, यूरिन रूटीन, आयरन प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें किफायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी।

आयोजकों के अनुसार, विशेष पैकेज के तहत LFT + KFT + थायराइड + लिपिड प्रोफाइल + BSF की जांच 650 रुपये तथा LFT + KFT + थायराइड + लिपिड प्रोफाइल + HbA1c + BSF की जांच 975 रुपये में की जाएगी। सभी जांचें डॉक्टर लाल पैथोलॉजी द्वारा किए जाने की बात कही गई है।




शिविर में डॉ. पी.एस. वर्मा, एमबीबीएस, एमएस (बीएचयू), वाराणसी तथा डॉ. मनीकेश प्रताप सिंह, एमबीबीएस, एमडी, वाराणसी सहित वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहने की जानकारी दी गई है। वहीं डॉ. एस.टी. आलम, एमबीबीएस (पुणे) भी प्रतिदिन परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इंडिया मेडिकल हॉल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए व्हाट्सऐप के माध्यम से दवा का ऑर्डर लेने और 15 से 30 मिनट के भीतर निशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं और इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu