Ad Code

प्राक्कलन समिति की बैठक में बक्सर विधायक आनंद मिश्रा ने मोतिहारी में विकास कार्यों की समीक्षा की


मोतिहारी । बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक गुरुवार को मोतिहारी परिसदन में आयोजित हुई। बैठक में बक्सर विधायक आनंद मिश्रा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।





विधायक ने जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और कार्यान्वयन से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की।





बैठक के दौरान प्राक्कलन समिति द्वारा विस्तृत जांच एवं समीक्षा के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक रिपोर्ट और अभिलेख भी एकत्रित किए गए।

मोतिहारी जिले में समीक्षा कार्यक्रम पूरा करने के बाद विधायक आनंद मिश्रा दरभंगा के लिए रवाना हो गए। वहां गुरुवार शाम प्रारंभिक समीक्षा तथा शुक्रवार सुबह विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu