Ad Code

इंटर्नशिप के अंतिम दिन MV कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया सीताराम उपाध्याय संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण


बक्सर । महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में प्रणव चटर्जी महाविद्यालय के स्नातक इतिहास विभाग के सेमेस्टर-5 के छात्र-छात्राओं के चल रहे इंटर्नशिप कार्यक्रम का समीक्षा एवं समापन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों के इंटर्नशिप कार्य एवं संबंधित प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद सभी छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से सीताराम उपाध्याय संग्रहालय, बक्सर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।




इस दौरान संग्रहालय की निदेशिका सुधा सिंह ने विद्यार्थियों को संग्रहालय में संरक्षित पुरातात्विक सामग्रियों, ऐतिहासिक धरोहरों तथा बक्सर की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पुरातात्विक स्रोतों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर देती है। विशेष रूप से इतिहास के विद्यार्थियों के लिए संग्रहालय एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण उपयोगी है, क्योंकि इससे वे ऐतिहासिक स्रोतों को प्रत्यक्ष रूप से देखकर और समझकर अपने ज्ञान को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय ऐसे शैक्षणिक एवं शोधपरक कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।





स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र कुमार एवं डॉ. नवीन शंकर पाठक ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट कार्य के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अध्ययन एवं स्रोत आधारित अनुसंधान विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होता है।

समापन के अवसर पर विभाग की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी शैक्षणिक सफलता की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी सहित इंटर्नशिप में शामिल कुल 144 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu