- सिर्फ 50% राशि जमा कर बुक कराएं शादी-विवाह की मनपसंद ज्वेलरी, अगले सप्ताह ग्राहकों को मिलेगा स्कूटी जीतने का मौका
बक्सर । शादी-विवाह के लगन और आगामी पर्व-त्योहारों पर सोने-हीरे के आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। शहर के पीपरपाती रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के समीप किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी स्टोर ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर पेश किया है। खास बात यह है कि ग्राहक महज 50 प्रतिशत राशि जमा कर अपनी पसंद की गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी की अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं।
स्टोर के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा ने बताया कि आगामी शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत डायमंड ज्वेलरी पर 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज का ऑफर दिया जा रहा है, जबकि गोल्ड ज्वेलरी पर 100 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज की छूट मिल रही है। सोने के भाव में आई गिरावट के बीच इन आकर्षक ऑफरों से ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अवसर मिल रहा है।
आधी राशि जमा करें, लगन के लिए अभी बुक कराएं ज्वेलरी :
प्रोपराइटरों ने बताया कि जिन परिवारों में आने वाले दिनों में शादी-विवाह या अन्य मांगलिक आयोजन होने वाले हैं, वे समय रहते अपनी पसंद के डिजाइन और आभूषणों की बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को कुल राशि का महज 50 प्रतिशत जमा करना होगा। इससे लगन के दौरान अंतिम समय की भागदौड़ से भी राहत मिलेगी।
अगले सप्ताह स्कूटी का ड्रॉ, ग्राहकों में उत्साह :
ज्वेलरी खरीदारी के साथ ग्राहकों के लिए एक और आकर्षण है। स्टोर की ओर से अगले सप्ताह वर्ष की दूसरी स्कूटी का ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इस ड्रॉ में शामिल होकर स्कूटी जीतने का मौका मिलेगा। ऐसे में गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर विशेष छूट के साथ स्कूटी जीतने का अवसर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है।
आकर्षक ऑफर, मेकिंग चार्ज में छूट और लगन की अग्रिम बुकिंग का लाभ लेने के लिए ग्राहक पीपरपाती रोड, आईसीआईसीआई बैंक के समीप स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी स्टोर पहुंच सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments