Ad Code

जासो-नदाव रोड पर राहत कार्य शुरू, जिलाधिकारी साहिला के निर्देश पर विभाग ने उतारी मशीनें,गड्ढों में डाली जा रही ईंटें,राहगीरों ने डीएम का जताया आभार


बक्सर । जासो से नदांव होते हुए डुमरांव जाने वाली बदहाल सड़क को लेकर जन सुराज की ओर से उठाई गई आवाज का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। बारिश के पानी से भरे गड्ढों के बीच बैठकर किए गए अनोखे धरने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू करा दिया है।





जिलाधिकारी साहिला के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग और नगर परिषद की ओर से सड़क के अत्यधिक खराब हिस्सों में गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया है। सड़क पर ईंट के टुकड़े डालने के साथ रोलिंग कर आवागमन को फिलहाल सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मशीनों के सड़क पर उतरने और राहत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

जन सुराज जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने जिलाधिकारी साहिला की त्वरित पहल की सराहना करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सामने लाना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना है। प्रशासन ने जिस तत्परता के साथ मामले पर संज्ञान लिया है, वह सराहनीय है।




वहीं, स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर शुरू हुए राहत कार्य को लेकर खुशी जताई। लोगों का कहना है कि फिलहाल गड्ढों में ईंट के टुकड़े डालकर उन्हें समतल करने से आवागमन में काफी राहत मिलेगी। हालांकि, उन्होंने सड़क के स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग भी की है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क का ऐसा स्थायी समाधान होना चाहिए, जिससे आने वाले समय में सड़क दोबारा जर्जर न हो और लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए आंदोलन या धरना देने की जरूरत न पड़े।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu