Ad Code

हेरिटेज स्कूल में ग्रीन डे, राखी एवं सावन महोत्सव का आयोजन



बक्सर । शनिवार को हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर के प्रांगण में प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए ग्रीन डे एवं राखी प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। वहीं हेरिटेज स्कूल, चैतवन, बक्सर में सावन महोत्सव एवं राखी-रक्षाबंधन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।






कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बैगलेस डे की विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रकृति, पर्यावरण, भारतीय संस्कृति, संस्कार और अपने आसपास के परिवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां रोचक तरीके से दी गईं।

ग्रीन डे के अवसर पर बच्चों ने हरे रंग के परिधानों में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं राखी प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं।






नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न भूमिकाओं को सहज, मासूम और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों और उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी, रचनात्मकता और सीखने की जिज्ञासा कार्यक्रम के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

सावन महोत्सव एवं रक्षाबंधन समारोह में भी बच्चों ने भारतीय परंपरा और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को त्योहारों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामाजिक भावना और अपनी संस्कृति एवं प्रकृति के प्रति लगाव विकसित करना है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu